सुचित्रा शर्मा / अमरनाथ शर्मा / आभा विरेन्द्र (Suchitra Sharma | Amarnath Sharma | Aabha Virendra

सुचित्रा शर्मा, पिछले 41 वर्षों से अध्यापन के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सेमिनार और वेबीनार में विषय विशेषज्ञ की भूमिका। दो शोध परियोजनाएं - आईसीएसएसआर और यूजीसी संपन्न। शोध निर्देशन में 11 पीएच.डी संपन्न। तीन पुस्तकें, 6 पुस्तकों में अध्याय लेखन, 60 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा क्षेत्रीय स्तर पर 14 आलेख प्रकाशित। 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशाला और अधिवेशन में शोध प्रस्तुतीकरण। राष्ट्रीय स्तर पर 16 वेबीनार एवं 3 कार्यशाला का आयोजन। राष्ट्रीय स्तर पर 7 अवार्ड। वर्तमान में अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ मूल्य शिक्षा के द्वारा आध्यात्मिक परामर्श, साथ ही विशेष रूप से थर्ड जेंडर पर व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी, सम्प्रति शासकीय वि.या.ता. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) में कार्यरत।
अमरनाथ शर्मा, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रामकृष्ण मिशन, रांची में परियोजना समन्वयक। बीएआईएपफ (उर्लिकांचन) पुणे में बीपीओ, सेडमैप भोपाल में प्रबंध प्रशिक्षु। राष्ट्रीय स्तर पर दो अवार्ड। विभिन्न गैर सरकारी संगठनों में परामर्शदाता के रूप में कार्य। राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में 25 शोध-पत्र प्रकाशित। पिछले 35 वर्षों से विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य। वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय, बोरी, दुर्ग (छ.ग.) में कार्यरत।
आभा वीरेंद्र वर्तमान में बी.एस.एस.एम. महाविद्यालय धनबाद, झारखंड में लेक्चरर। राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में चार शोध-पत्र वाचन एवं तीन शोध-पत्र जर्नल्स में प्रकाशित। 23 वर्षों से विभिन्न संस्थानों में परामर्श कार्य, विषय विशेषज्ञ व्याख्यान, उत्प्रेरक समूह का निर्माण कार्य, विभिन्न परियोजनाओं का मार्गदर्शन से संबंधित कार्य का संचालन।
Your cart is empty.