भारतीय संघ व्यवस्था : केन्द्र-राज्य सम्बन्ध (BHARTIYA SANGH VYAVASTHA – Indian Federal System) – Hindi

धर्मराज शर्मा (Dharmraj Sharma)

भारतीय संघ व्यवस्था : केन्द्र-राज्य सम्बन्ध (BHARTIYA SANGH VYAVASTHA – Indian Federal System) – Hindi

धर्मराज शर्मा (Dharmraj Sharma)

-15%931
MRP: ₹1095
  • ISBN 9788131608074
  • Publication Year 2016
  • Pages 238
  • Binding Hardback
  • Sale Territory World

About the Book

प्रस्तुत पुस्तक में भारतीय संघ व्यवस्था तथा केन्द्र और राज्यों के मध्य सम्बन्धें की व्यापक रूप से विवेचना की गई है, इसके साथ ही केन्द्र-राज्य संबंधों के प्रत्येक पहलू को उजागर करने का प्रयास किया गया है। पुस्तक में नवीनतम, महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्द्धक सामग्री का समावेश किया गया है। भारतीय संघ व्यवस्था और राजनीति के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों का विश्लेषण किया गया है। पुस्तक को कुल नौ अध्यायों में विभक्त किया गया है। प्रथम अध्याय में भारतीय संघ व्यवस्था और विषय की प्रकृति की विवेचना की गई है। द्वितीय अध्याय में भारतीय संघात्मक व्यवस्था और उसके स्वरूप एवं प्रकृति पर गहन दृष्टिपात किया गया है। तृतीय अध्याय में केन्द्र-राज्य संबंधों पर पैनी दृष्टि डाली गई है। चतुर्थ अध्याय में केन्द्र-राज्य संबंधों में अवस्थित नदी-जल विवादों पर प्रकाश डाला गया है। पंचम् अध्याय में नदी-जल संयोजन परियोजना तथा षष्टम् अध्याय में कावेरी नदी जल विवाद के विभिन्न ऐतिहासिक एवं कानूनी पक्षों का व्यापक रूप से विश्लेषण किया गया है। सप्तम् अध्याय विवादास्पद स्थिति के महत्वपूर्ण कारकॉ तथा अष्टम् अध्याय वर्तमान स्थिति के व्यापक अनुशीलन पर केन्द्रित है। नवम् अध्याय में केन्द्र-राज्य संबंधों में मधुरता व सुधार लाने हेतु कतिपय सुझावों को समाहित किया गया है। यह पुस्तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है, इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी यह पुस्तक बहुमूल्य सिद्ध होगी।


Contents

1.    संघ व्यवस्था: विषय की प्रकृति
2.    शरतीय संघात्मक व्यवस्था: स्वरूप एवं प्रकृति
3.    भारतीय संघ व्यवस्था में केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
4.    केन्द्र-राज्य सम्बन्ध और नदी-जल विवाद
5.    नदी-जल संयोजन परियोजना
6.    कावेरी नदी-जल विवाद ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में
7.    विवादास्पद स्थिति के महत्वपूर्ण कारक
8.    वर्तमान स्थिति का व्यापक अनुशीलन
9.    केन्द्र-राज्य सम्बन्धों में सुधार हेतु किंचित् सुझाव


About the Author / Editor

धर्मराज शर्मा भरतराज पी.जी. महाविद्यालय, पलसाना, सीकर में प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान एवं प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आई.सी.एस.एस.आर.) मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा राजनीति विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में पोस्ट डाॅक्टरोल रिसर्च फेलो के रूप में भी शोध् कार्य किया है। प्रसार भारती आकाशवाणी, नई दिल्ली द्वारा इनके अनेक पत्र पुरस्कृत हो चुके हैं तथा इनके आलेख एवं शोध्-पत्र समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्रों एवं प्रतिष्ठित भारतीय पत्रिकाओं में छपते रहे हैं।


Your Cart

Your cart is empty.